फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान स्थल बदलने से ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। गांव डुंडूखेड़ा में चौपाल से चार बूथों को हटाए जाने पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि हटाए गए बूथों को पूर्व की भांति नहीं लगाया गया तो चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के गांव डुंडूखेड़ा के ग्रामीण ललित कुमार, शीशपाल, अमित, राजेश, बबलू, दिनेश, सुरेश मुखिया, अनिल, सेठपाल, देवेंद्र आदि ने बुधवार को गांव की अनुसूचित जाति चौपाल पर प्रदर्शन किया। आरोप है कि गांव की अनुसूचित जाति चौपाल से वार्ड नंबर एक और दो व कश्यप चौपाल से वार्ड नंबर तीन व चार को हटाकर प्राथमिक पाठशाला में लगा दिए गए हैं। उनके घर से अनुसूचित जाति व कश्यप चौपाल नजदीक है, जबकि प्राथमिक पाठशाला काफी दूरी है।
चारों बूथों को प्राथमिक पाठशाला में लगाए जाने पर वृद्ध और दिव्यांग अपने मत का प्रयोग करने से वंचित रह जाएंगे। ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थना पत्र भेजकर चारों बूथों को अनुसूचित जाति चौपाल और कश्यप चौपाल पर लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें