संघर्ष के मामले में छह पर रिपोर्ट दर्ज, एक गिरफ्तार
कैराना। डीजे बजाने को लेकर रविवार को तितरवाड़ा में हुए बखेड़े के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रविवार को गांव तीतरवाडा में हुए इस मामले को लेकर काफी हंगामा हुआ था। जमकर लाठी डंडे चले थे। मामला दो अलग पक्षों के बीच का होने की वजह से माहौल गर्माया था। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि तीतरवाडा में महीपाल की बेटी की शादी में बज रहे डीजे के बीच युवकों ने पहुंचकर झगड़ा, मारपीट एवं पथराव किया था। मामले में महीपाल की तहरीर पर नाजिम, इनाम, इमरान, कादिर, जुनैद और परवेज निवासी तीतरवाड़ा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी परवेज को गिरफ्तार कर लिया गया है।