फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह बाद युवक की हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह बाद युवक की हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

कैराना (शामली)। क्षेत्र के गांव बुच्चाखेड़ी के निकट जंगल में 12 मई को 20 वर्षीय युवक का शव मिला था। दो दिन बाद गांव कुरलान थाना मतलौंडा जिला पानीपत निवासी सुरेश ने शव की पहचान अपने बेटे तरुण के रूप में की थी। पीएम रिपोर्ट में तरुण की मौत का कारण गला घोंटना आया था। सुरेश ने तरुण के दो साथियों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि मृतक तरुण के साथी अमित व काला निवासी गांव नारायणा थाना सिंभालखा अपने साथ तरुण को एक सप्ताह पहले उसके घर से बाइक पर अपने साथ लेकर जाना बताया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच लोगों पर महामारी अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज
कैराना (शामली)। रविवार शाम यमुना पुल के पास लॉकडाउन के बावजूद पांच युवक एक कार में बैठ कर शराब पी रहे थे। पुलिस ने कार सवार युवकों का प्रयास किया तो दो युवक फरार हो गए। जबकि तीन को पुलिस ने पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि पकडे़ गये आरोपी अशोक निवासी थाना सांपला जिला रोहतक, अरुण निवासी थाना मेहम जिला रोहतक, महेश निवासी गुड़गांव व दो अज्ञात के विरुद्ध महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
गोकशी में वांछित आरोपी दबोचा
कैराना। गोकशी के मामले में करीब एक साल से फरार चल रहे आरोपी दिलशाद उर्फ पोटा निवासी मंडावर को पुलिस ने कांधला तिराहे से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें