फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: प्रधानपति समेत दस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 24 Feb 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा में हैंडपंप को लेकर डीपीआरओ की मौजूदगी में हुई मारपीट के मामले में एक माह बाद ग्राम प्रधान पति समेत दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

गांव बलवा निवासी साबिर की तरफ से शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया कि उसके घेर के पास लगे सरकारी हैंडपंप को प्रधान समर्थकों ने नौ नवंबर 2022 को उखाड़ने का प्रयास किया था, जिसका विरोध करने पर उसे व उसके परिवार के साथ मारपीट की गई थी। डीएम ने डीपीआरओ को इस मामले की जांच सौंपी थी। 23 जनवरी को डीपीआरओ जांच करने के लिए मौके पर गए थे। तो ग्राम प्रधान पति राजीव, अनुज, नाथी, सूफियान, सुहैल, अनस, जावेद, मुबारिक, तालिब उर्फ तल्लू व जनाब ने उसके घेर में घुसकर उसे व उसके परिवार पर हमला कर दिया था और गला दबाकर उसकी हत्या की कोशिश की थी।
डीपीआरओ की मौजूदगी में लात-घूसों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया और जांच पूरी नहीं होने दी। साबिर का आरोप है कि उसने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया था, लेकिन पुलिस ने एक आरोपी का शांतिभंग में चालान किया था। इसके बाद से आरोपी उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह मामला एक माह पहले का है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें