फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: छोड़े गए अंडरपास, नालियों के निर्माण की मांग उठाई

Fri, 24 Feb 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के दो अंडरपास की ऊंचाई बढ़ाने और दस नालियों के निर्माण की मांग किसानों ने उठाई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह ने बाबरी-बुटराड़ा में किसानों के प्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण करने के बाद कलक्ट्रेट में बैठक ली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर बाद एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह ने बाबरी, बुटराड़ा में किसानों के प्रतिनिधियों के साथ एक्सप्रेेसवे के अंडरपास की ऊंचाई, नाली निर्माण को देखा। इस मौके पर किसान संघर्ष समिति के सचिव विदेश मलिक ने बताया कि केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में बागपत एनएचएआई के अधिकारियों और डीएम जसजीत कौर की मौजूदगी में बैठक हुई थी। जिसमें 13 अंडरपास और 37 नालियों के निर्माण का प्रस्ताव देकर समस्याओं के समाधान की मांग की थी। लेकिन एनएचएआई की ओर से जिले की 11 अंडरपास और 20 नालियों को शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि एक्सप्रेसवे की जद में दस नालियां, ऊंचाई बढ़ाने के लिए दो अंडर पास छोड़ दिए हैं। इन्हें भी शामिल किया जाए। बाद में एडीएम ने शामली कलक्ट्रेट में अपने कार्यालय में निर्माण एजेंसी के अफसरों के साथ किसानों की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया। एडीएम ने किसानों की आ ही समस्याओं का समाधान किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें