झिंझाना (शामली)। थानाक्षेत्र निवासी युवती ने युवक पर नाम बदलकर शारीरिक संबंध बनाने और धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। युवती की तरफ से पुलिस ने आरोपी युवक समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थानाक्षेत्र निवासी युवती ने थाने में तहरीर देकर बताया वह दिल्ली शाहदरा में पढ़ाई करती है और वहीं किराए पर कमरा लेकर रह रही है। रेल से दिल्ली आने जाने के दौरान उसकी मुलाकात युवक से हुई। उसने अपना नाम छिपाकर जान पहचान बढ़ाई और उससे दोस्ती कर ली। आरोपी युवक एक बार उसके कमरे पर पहुंचा और शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया और उसके साथ गलत काम कर वीडियो बना ली।
आरोप है कि अश्लील वीडियो तथा फोटो से ब्लैकमेल कर आरोपी ने उसके साथ गलत काम करता रहा। पीड़िता का कहना है कि इसी दौरान उसे युवक के धर्म के बारे में पता चला तो उसने उसके सभी मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिए। लेकिन आरोपी उसकी दो बहने, भाई और उसकी मां ने उसे दूसरे नंबरों से फोन किया और धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक जाकिर निवासी गांव हलालपुर थाना छपरौली जिला बागपत, उसकी दो बहन, मां, भाई और एक महिला नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।