कांधला। गांव जसाला के निकट कार की चपेट में आकर युवक की मौत के मामले में मृतक के मामा ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दो दिन पूर्व गांव जसाला में प्लास्टिक के बर्तनों की फेरी कर बाइक रेहड़े को लेकर घर लौट रहे कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी 30 वर्षीय जिशान को अज्ञ्ेकात कार ने टक्कर मार दी थी। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। शुक्रवार रात मृतक युवक के मामा ताहिर ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।