फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म मामले में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को कांधला निवासी एक महिला ने तहरीर देकर बताया था कि करीब डेढ़ माह पूर्व उसकी मुलाकात गांव मन्ना माजरा निवासी एक व्यक्ति से हुई थी जिसने उसे कंडेला स्थित फैक्टरी में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया था। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे आरोपी ने उससे फोन पर कहा कि उसकी नौकरी पक्की हो गई है। वह साथ चलकर फैक्टरी में बात कर ले। इसके बाद वह आरोपी के बताए गए स्थान सरकारी अस्पताल के पास पहुंच गई। जहां से आरोपी अपने एक साथी के साथ उसे बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह ले गया। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी उसे बाइक से शामली छोड़कर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी इरफान और मुनव्वर निवासी गांव मन्ना माजरा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें