कैराना। कस्बे की महिला राशन डीलर से दो लाख की रंगदारी मांगने व तमंचे से फायर करने तथा दूसरे दिन वार्ड सभासद के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए है।
पुलिस ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर को तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। मोहल्ला आर्यपुरी निवासी विधवा महिला मुर्शिदा ने कोतवाली पर मोहल्ले में ही रहने वाला इनाम उर्फ धुरी पर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। आरोप है कि इनाम धुरी व उसके साथी निजाम निवासी मोहल्ला गुज्जरवाड़ा, देवबंद ने उसके बेटे पर फायरिंग भी की। पुलिस ने दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके अलावा मोहल्ला आलकला स्थित वार्ड नंबर 11 के सभासद रईस ने कोतवाली इनाम उर्फ धुरी व उसके साथी निजाम मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर इनाम उर्फ धुरी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।