बाबरी। गांव कंजरहेड़ी निवासी देव ने तहरीर देकर बताया कि उसके पिता अमित कुमार आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव गोहरपुर के जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक पद पर नियुक्त हैं। आरोप है कि गांव का अर्जुन अपने दो साथियों के साथ बाइक से पीछा कर जान से मारने की फिराक में रहता है। दस नवंबर को घर के बाहर अर्जुन दो अन्य साथियों के साथ पहुंचा और उसके पिता अमित पर फायरिंग कर दी। उन्होंने भागकर जान बचाई। बाबरी पुलिस ने अर्जुन व उसके दो साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी अर्जुन के विरुद्ध कांधला व रमाला थाने पर भी मामले दर्ज हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।