फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांधला में चार व्यापारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला में चार व्यापारियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

शामली, कांधला। पुलिस ने कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले चार व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोरोना महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
जिले में कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए प्रशासन ने फल, सब्जी और किरयाना आदि दैनिक उपयोग की वस्तुओं को छोड़कर बाकी सभी दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए हुए हैं। इसके बाद भी कस्बे में कई व्यापारी अपनी दुकानों को खोल कर कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने नियमों का उल्लंघन कर रहे कस्बा निवासी व्यापारी सवारियां रेडीमेड के मालिक चंदकी, ज्वैलर्स की दुकान करने वाले व्यापारी विकास कुमार, मनोज पेंटिंग और रवि बैंगल्स के खिलाफ कोरोना महामारी अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की गई कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें