फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दहेज उत्पीड़न व हत्या के प्रयास में चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। दहेज उत्पीड़न और हत्या के प्रयास में विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित 4 ससुराल वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव जहानपुरा निवासी जगदीश चौहान ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बेटी की शादी 20 अप्रैल 2022 को जनपद सहारनपुर के सरसावा निवासी शुभम के साथ हुई थी। उसने अपनी बेटी की शादी में 90 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद से ससुराल वाले 50 लाख रुपये या 50 लाख की गाड़ी की मांग करते थे। इंकार करने पर उसकी बेटी का उत्पीडन करने लगे। एक दिन रात के समय सास ने उसकी बेटी के मुंह पर तकिया रख कर मारने का प्रयास किया। 9 मई को ससुराल वालों ने दहेज की मांग करते हुए उसकी बेटी को घर से निकाल दिया। इसके बाद से उसकी बेटी मायके में रह रही थी। 21 मई को ससुराल वाले उनके घर आए और 50 लाख की मांग करने लगे। इंकार करने पर आरोपियों ने उसकी बेटी के गले में फंदा डाल कर मारने का प्रयास किया। शोर मचाने पर उसकी पुत्रवधू व अन्य लोग मौके पर आ गए तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले में पुलिस ने पति शुभम, सास राधा, ससुर अरविंद निवासी सरसावा व मामा अमित निवासी सहारनपुर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न में रिपोर्ट दर्ज

कैराना। तीन तलाक व दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति व ससुराल वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गांव तीतरवाड़ा निवासी मानो ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका निकाह करीब 3 साल पहले गांव मुंडी गढ़ी थाना घरौंडा जनपद करनाल निवासी सारिक के साथ हुआ था। उसके पति का चाल चलन ठीक नहीं था। ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न करते थे। करीब 9 माह पहले ससुराल वाले उसे उसके मायके छोड़ कर चल गए थे। 8 मई को दोपहर करीब 2 बजे उसका पति सारिक आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर सारिक उसे तीन तलाक देकर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने पति सारिक व अन्य ससुराल वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें