फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बरातियों से मारपीट करने में आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 09 Dec 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के माजरा रोड पर दो दिन पहले बरातियों से मारपीट करने के मामले में आठ अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव भैंसवाल निवासी हरीश कुमार ने बताया कि छह दिसंबर को उसकी भतीजी की शादी शहर के माजरा रोड स्थित बैँक्वट हॉल में थी। देर रात करीब 12 बजे ज बरात की चढ़त में मैजिक सवार लोगों ने बरातियों से मारपीट कर दी जिसमें शुभम तेवतिया निवासी रजापुर थाना कवि नगर जिला गाजियाबाद के मुंह पर गंभीर चोट लगी और उसका जबड़े के नीचे के तीन दांत टूट गए। इस दौरान आरोपियों ने ईंट पत्थर फेंक दिए, जिससे बस के शीशे टूट गए। आरोपियों ने बैंक्वेट हाॅल के अंदर घुसकर भी मारपीट की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, शहर के गोशाला रोड पर भी घुड़चढ़ी के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान लोगों में अफरातफरी मच गई। बाद में कुछ लोगों ने समझाकर मामला शांत किया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें