शामली गुरुद्वारा में बैसाखी पर आयोजित कार्यक्रम में सजा दरबार।
- फोटो : SHAMLI
शामली। बैसाखी पर्व गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर सुंदर नगर के लखविंद्र सिंह के जत्थे ने वीर रस की कविताएं सुनाकर संगत को निहाल किया। हापुड़ से आए ज्ञानी ने कथा के माध्यम से गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि सन 1699 में गुरु गोविंद सिंह महाराज ने आनंद सिंह साहिब (पंजाब ) में पांच शीश लेकर उन्हें पंच प्यारे का दर्जा प्रदान किया और अमृतपान करके गोविंद राय से गोविंद सिंह हो गए। इसके बाद लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या संगत ने लंगर चखा। इस सरदार सिंह सिद्घू, सरदार अर्जुन सिंह, संतोख सिंह, जगजीत सिंह, मनजीत सिंह, सरदार जसविंद्र, गुरुनाम सिंह आदि मौजूद रहे।