फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रचार करने पर 29 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। थानाभवन पुलिस ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर धारा 144 सीआरपीसी की निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए चुनाव प्रचार करते पाए जाने पर 29 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके तहत डीएम जसजीत कौर ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु जनपद में एक साथ पांच से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर रोक लगाते हुए जनपद में धारा 144 लागू की गई है। मंगलवार रात थानाभवन पुलिस ने गश्त के दौरान ग्राम इस्लामपुर भैंसानी में प्रधान पद के प्रत्याशी कामिल के समर्थन में प्रचार करते हुए देखे। हनीफ सहित 29 लोग एकत्रित होकर गाड़ी के साथ प्रचार करते हुए दिखाई दिए। ऐसा करने से रोके जाने के लिए पहुंचने से पूर्व ही ये लोग मौके से भाग गए।
पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए गाड़ी को सीज कर दिया। सभी के विरुद्ध थाना थानाभवन पर कोविड-19 गाइड लाइन के उल्लंघन को लेकर महामारी अधिनियम की धारा-3 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें