फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: खेत को जबरन जोतने और फायरिंग में 10 के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 24 Dec 2024 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। झाड़खेड़ी गांव में खेत को जबरन जोतने, धारदार हथियारों से हमला कर तमंचे से फायरिंग करने और राइफल छीनने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो सगे भाइयों सहित चार नामजद और 10 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। दो को हिरासत में भी लिया गया है।
विज्ञापन

गांव झाड़खेड़ी निवासी मनीष ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे उसका भाई अंकित खेतों की सिंचाई कर रहा था। इस दौरान झारखेड़ी निवासी राहुल, उसका भाई संदीप बुड़ढाखेड़ी निवासी दीपक और 10 अज्ञात ट्रैक्टर और गाड़ी से खेत पर पहुंचे। आरोपियों ने जबरन खेत की सिंचाई करनी शुरू कर दी।
उसके भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर पास के खेत में काम कर रहा उसका चाचा नंदकुमार आया तो आरोपियों ने दोनों के ऊपर तमंचे से फायर कर दिए जिससे वह बाल-बाल बचे। फायरिंग की आवाज सुनकर खेतों के पास ही मकान बनाकर रहने वाला उसका दूसरा चाचा सुरेंद्र अपनी लाइसेंसी राइफल लेकर आया तथा हवाई फायरिंग की।
विज्ञापन

आरोपियों ने सुरेंद्र के साथ भी मारपीट की तथा राइफल छीन ली। मारपीट में उसका भाई और दोनों चाचा घायल हो गए। चीख पुकार मचने पर अन्य ग्रामीण आ गए तथा सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों से छीनी गई राइफल वापस ले ली जबकि काफी आरोपी मौके से फरार हो गए। सीओ श्याम सिंह का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें