कृष्णा नदी का जीर्णोद्धार और तालाबों की खोदाई कराएं
शामली। डीएम जसजीत कौर ने कृष्णी नदी के जीर्णोद्धार, ग्रामों में तालाबों की खोदाई, सफाई और ब्लॉकवार खेल के मैदान बनाए जाने आदि कार्य को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां पर जो काम होने हैं, उनकी तैयारी पहले से ही करते हुए कार्य शुरू किए जाएं, ताकि कार्य समय से पूर्ण हो सके। बैठक में सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।