फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 हटने से आतंकवाद-अलगाव से मुक्ति मिली

विज्ञापन
शामली में राज्यसभा सदस्य विजपाल तोमर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते विधायक तेजेन्द्र निर्वाल - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय अभियान एक राष्ट्र एक संविधान की ओर से आयोजित जन जागरण प्रबुद्ध गोष्ठी में राज्यसभा सदस्य विजयपाल तोमर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त होने से आतंकवाद-अलगाव से मुक्ति मिली है। आने वाले समय में पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर रहेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को करनाल रोड स्थित बीएसएम स्कूल में जन जागरण प्रबुद्ध गोष्ठी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कराए गए विकास कार्यों और योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सदस्य विजयपाल तोमर ने दीप प्रज्वलित करके किया। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में देश की मुख्य धाराओं से जुड़कर विकास की ओर बढ़ेगा। तोमर ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाकर ऐतिहासिक फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है। मौके पर भाजपा पश्चिमी क्षेत्र के महामंत्री मोहित बेनीवाल, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरवीर सिंह मलिक, शैलेश मुनि सत्यार्थ ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉ. शर्मा, राजन बत्रा, यशपाल पंवार, सुनील अरोरा, शशि, पूनम राणा, पुनीत द्विवेदी मौजूद रहे। संचालन कार्यक्रम संयोजक सूर्यवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें