संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। एलम के मेन बाजार सुभाषनगर में श्री शिव दुर्गा मंदिर स्थित है। दोपहर को मंदिर कमेटी को सूचना मिली कि मंदिर के प्रांगण के बाहर सड़क पर किसी जानवर के अवशेष डाल दिए हैं।
कमेटी से महासचिव सुबोध भारतीय ने पुलिस को सूचना दी। इस सूचना पर पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुंची और नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर वहां से सफाई करा दी।
इसके बाद पुलिस मंदिर कमेटी के लोगों को विश्वास में लेकर बाजार में लगे सीसीटीवी टीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल शुरू की।
थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया अवशेष मुर्गे के होने प्रतीत हो रहे हैं, जो किसी जानवर के द्वारा मंदिर प्रांगण के बाहर सड़क पर छोड़ दिए गए है। मंदिर कमेटी की सूचना पर साफ सफाई करा दी गई है।