फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण सहित 27 को रिहा करो

Thu, 15 Jun 2017 12:07 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
demand - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। सहारनपुर के शब्बीरपुर जातीय हिंसा के मामले में गिरफ्तार चंद्रशेखर उर्फ रावण सहित 27 लोगों को रिहा कराने की मांग की गई है। इस बारे में गांव खानपुर के लोगों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। 
विज्ञापन


बुधवार को थानाभवन क्षेत्र के खानपुर गांव के लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि पांच मई को सहारनपुर जिले के शब्बीरपुर में हुई जातीय हिंसा में दलित के मकान व  जानमाल की क्षति हुई।

फिर नौ मई को सहारनपुर में गांधी पार्क में मीटिंग के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज करके 23 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोप है कि पुलिस दलितों का उत्पीड़न कर रही है।
विज्ञापन


उनकी मांग है कि मामले में गिरफ्तार भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण सहित 27 निर्दोष लोगों  की रिहा कराया जाए। चेतावनी दी कि यदि निर्दोष लोगों को रिहा नहीं किया गया, तो दलित समाज के लोग आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे। ज्ञापन देने वालों मेमपाल ,सन्नी ,विपिन ,नाथीराम, प्रभात, अश्वनी, अनुज,विशाल रवि, विकास, गुलशन आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें