शामली में व्यपारियो से वार्ता करते श्रमविभाग के अधिकारी
- फोटो : SHAMLI
चार व्यापारियों का हुआ पंजीकरण
शामली। प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना में व्यापारियों को जागरूक करने के लिए जिले के श्रम विभाग ने शामली, कांधला कस्बे में जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के तहत पहले दिन कांधला में चार व्यापारियों के पंजीकरण हो पाए हैं।
अमर उजाला ने प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना में व्यापारियों को बीमा का लाभ दिलाने के लिए शनिवार को खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर प्रकाशित होने के लिए जिले के श्रम विभाग के सहायक श्रमायुक्त संतोष कुमार के नेतृत्व में टीम ने शनिवार को प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना में बीमा का लाभ दिलाने के लिए व्यापारियों को जागरूक करने के लिए शहर के मोहल्ला धीमानपुरा रेलवे फाटक से लेकर शहर के हनुमान रोड वर्मा मार्केट तक पचास दुकानदारों से मिलकर जनसंपर्क किया गया। व्यापारियों को योजना का लाभ बताकर जागरूक किया गया। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि श्रम विभाग की टीम ने कांधला कस्बे के आगामी 15 व्यापारियों ने जनसंपर्क करके चार व्यापारियों का पंजीकरण कराया गया। टीम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी मधु प्रभा, लिपिक संदीप कुमार शामिल रहे।