ऑनलाइन ठगी की रकम वापस कराई
कांधला। गांव भभीसा निवासी पूर्व प्रधान सुरेशपाल ने गांव के बाहर डिस्पोजल टायरों का तेल निकालने की फैक्टरी लगा रखी है। पूर्व प्रधान के मुताबिक कुछ दिन पूर्व अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि वह डिस्पोजल टायर को सप्लाई करने का कार्य करता है। उसने अपनी बातों में फंसाकर डेढ़ लाख रुपये खाते में ऑनलाइन जमा करा लिए। कई दिन बाद भी माल न आने पर उसने पुलिस को शिकायत की। साइबर सेल प्रभारी एवं थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने कार्रवाई करते हुए पूर्व प्रधान के ऑनलाइन रुपये वापस कराए। उधर, क्षेत्र के गांव दुर्गनपुर खेड़ा निवासी राकेश ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसका खाता कस्बे के एसबीआई बैंक में है। उसके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।