शामली। आदर्श मंडी थाने के साइबर सेवा केंद्र ने आयुष्मान कार्ड बनने का झांसा देकर युवती के खाते से डेबिट किए गए 61146 रुपये खाते में वापस कराए।
कस्बा बनत के मोहल्ला दुर्गापुरी निवासी वैशाली ने बृहस्पतिवार को थाना आदर्श मंडी के साइबर सेवा केंद्र पर सूचना दी थी कि अनजान व्यक्ति ने आयुष्मान कार्ड बनाने का झांसा देकर उसके खाते से धोखाधड़ी कर 71146 रुपये की धनराशि डेबिट कर ली। साइबर सेवा केंद्र ने साइबर सेल के दिशा निर्देशन में तत्परता से कार्रवाई करते हुए पीड़िता के खाते से धोखाधड़ी की गयी धनराशि में से 61146 रुपये की धनराशि उसके खाते में वापस कराई। रकम वापस होने पर पीड़िता व उसके परिजनों ने एसपी अभिषेक, साइबर सैल, साइबर सेवा केंद्र और थाना आदर्श मंडी पुलिस का आभार व्यक्त किया।