फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: झमाझम हुई बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
शामली बरसात में गुजरते वाहन
विज्ञापन
शामली। शुक्रवार को देर शाम अचानक ही मौसम ने पलटी मारी तथा झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से लोगों को भी गर्मी से कुछ हद तक निजात मिली। मौसम विभाग ने दो और दिनों तक बूंदाबांदी की आशंका जताई।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले चार दिनों से अत्यधिक गर्मी और उमस के कारण लोगों का बुरा हाल था। आलम यह था कि दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा छा जाता था। बृहस्पतिवार की देर रात करीब दो बजे अचानक मौसम ने पलटी मारी और झमाझम बारिश हुई। इसके बाद शुक्रवार की शाम करीब 7:55 बजे फिर से झमाझम बारिश हो गई। जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। गर्मी से निजात पाने को कई स्थानों पर लोग नहाते भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें