फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल्पाइन कॉलेज में बीपीईएस की मान्यता रद

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने आदेश जारी करके कस्बे के एल्पाइन कॉलेज ऑफ एजूकेशन में संचालित बीपीईएस की मान्यता को रद कर दी है। हालांकि कॉलेज प्रबंधन का दावा है कि लगातार दाखिले नहीं होने के कारण स्वयं विवि से इस विषय की मान्यता को रद करने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलसचिव की ओर से इस संबंध में बीती 28 जुलाई को आदेश जारी किए गए थे। एल्पाइन कॉलेज ऑफ एजूकेशन में स्ववित्त पोषित योजना अंतर्गत बीपीईएस (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन स्पोर्ट्स) संचालित था। एल्पाइन ग्रुप के निदेशक अंकित गुप्ता ने बताया कि कॉलेज ने वर्ष 2018 में बीपीईएस कोर्स के संचालन की अनुमति मांगी थी। जिस पर विश्वविद्यालय ने कॉलेज को अस्थायी अनुमति प्रदान की थी। लगातार तीन वर्षों में कॉलेज में इस पाठ्यक्रम में कोई दाखिला नहीं हुआ। साथ ही अब कॉलेज को यह विषय नियमानुसार स्थायी कराना था। लेकिन दाखिले न होने के कारण इस विषय को स्थायी कराना संभव नजर नहीं आ रहा था। जिस कारण एल्पाइन ग्रुप की ओर से विश्वविद्यालय को एक पत्र व शपथ पत्र भेजा गया था। जिसमें मांग की गई थी कि दाखिले न होने के कारण कॉलेज के बीपीईएस विषय की मान्यता को रद कर दिया जाए। अब विश्वविद्यालय ने कॉलेज के इस आवेदन को स्वीकार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें