फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रज्जाकनगर के हैंडपंप ठप

Tue, 17 May 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
Trouble - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झिंझाना। क्षेत्र के गांव रजाकनगर में पेयजल के लिए लोग तरस रहे हैं।  गांव के 25 नल बंद हो चुके हैं। गांव के मंदिर में लगा एक हैंडपंप ही चल रहा है। जिस पर गांव के लोग आश्रित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि आलाधिकारियों को कई बार शिकायत भेजी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन

  गांव रजाक नगर में पानी के लिए लगे सभी 25 हैंडपंप बंद हो चुके हैं। जिस कारण गांव के लोग व पशु पानी के लिए बेहाल हैं। गांव में मंदिर में लगा एक हैंडपंप ही चल रहा है। 
  जिस पर पूरे गांव के लोग आश्रित हैं। इस नल पर पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती हैं। ग्राम प्रधान विनोद कुमार का कहना है कि गांव में लगे नलों को रिबोर कराने के लिये कई बार बीडीओ ऊन को लिखित में शिकायत की गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब डीएम से मामले की शिकायत की गई। इस दौरान सुरेंद्र, जयसिंह, जयपाल, सोहनबीर, रगबीरा, राजबीर, रामपाल, बिरम, रामधारी, इंद्रपाल, धर्मदास, सुभाष आदि डीएम से मिले और हैंडपंपों को रिबोर कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें