फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 गरीब परिवारों को राशन सामग्री बांटी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। लॉकडाउन में जरूरतमंद गरीब परिवारों की मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मां सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टर दंपती लगातार गरीबों की मदद कर रहे हैं। डॉक्टरों ने हॉस्पिटल स्टाफ के साथ गांव रामगढ़ में रहने वाले 24 गरीब परिवारों को राशन सामग्री, मास्क और दवा का वितरण किया।
विज्ञापन

बुढ़ाना बस स्टैंड के निकट स्थित मां सावित्री हॉस्पिटल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर के मुख्य चिकित्सक डॉ. रीतिनाथ शुक्ला और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम शुक्ला हॉस्पिटल के स्टाफ के साथ बुधवार को गांव रामगढ़ में रहने वाले गरीब परिवारों की बस्ती पहुंचे। डॉक्टर दंपति ने बस्ती में रहने वाले 24 गरीब परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया। डॉ. नीलम शुक्ला ने बताया कि राशन में चीनी, दाल, तेल, आटा आदि जरूरत का सामान उपलब्ध कराया है। डॉक्टर रीतिनाथ शुक्ला ने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए लोगों को फेस मास्क का वितरण किया गया। मौके पर वीना अग्रवाल, किरण त्यागी, लवलीन जैन, राकेश शर्मा, महेश चंद, मुकेश तायल, नवनीत जैन, सुभाष धीमान, गिरधारीलाल नारंग, रोटेरियन उमा शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें