फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर की दुकान पर छापा

Mon, 08 May 2017 12:30 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
raid - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। रविवार को उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर संयुक्त आयुक्त  खाद्यान्न अमित कुमार मल्ल के नेतृृत्व में खाद्य विभाग की         छह सदस्यीय  टीम ने कांबोज कालोनी में स्थित एक राशन डीलर की दुकान पर औचक निरीक्षण किया। टीम की कार्रवाई से शहर  के राशन डीलरों में अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान जांच टीम ने राशन कार्ड धारकों का सत्यापन किया। स्टॉक रजिस्टर से स्टॉक खाद्यान्न, मिट्टी का तेल, चावल, गेहूं रजिस्टर से मिलान किया। जांच टीम पूरे दिन राशन डीलर के       यहां जांच करती रही। मौके पर आसपास के उपभोक्ताओं से खाद्यान्न मिल रहा है अथवा, अंतोदय व एपीएल से    कितनी धनराशि वसूली जा रही      है। अधिक धनराशि तो नहीं वसूली जा रही है। 

पूर्ति निरीक्षक कवर सिंह ने बताया कि जांच टीम को राशन की दुकान में कोई गड़बड़ी न मिली है। जांच टीम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी प्रतिभा शर्मा, सूर्य प्रकाश पाठक, पूर्ति निरीक्षक मदनपाल, अरुण प्रकाश के साथ जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय, पूर्ति निरीक्षक कवर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें