बैंडबाजों के साथ निकली रथयात्रा
शामली। श्री 1008 पार्श्वनाथ अतिशय दिगंबर जैन मंदिर समिति की ओर से वार्षिक रथयात्रा शहर में बैंडबाजों के साथ निकाली गई। वार्षिक रथ यात्रा का जगह-जगह फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया गया।
बृहस्पतिवार को शहर के जैन मोहल्ला से श्री 1008 पार्श्वनाथ अतिशय दिगंबर जैन मंदिर समिति की ओर से वार्षिक रथयात्रा से पूर्व जैन महापुरुषों की प्रतिमा लेकर बैठने के लिए आदेश जैन, सारथी की बोली अजय जैन, भावेश जैन, कुबेर की बोली राजीव जैन- आकाश जैन, इंद्र की बोली अमीचंद जैन- सुशील जैन, नवीन जैन ने प्राप्त की। रथयात्रा बैंडबाजों के साथ जैन मंदिर से शुरू होकर फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, अजुध्या चौक, बड़ा बाजार, गांधी चौक, सुभाष चौक, रेलवे रोड, तालाब रोड, मिल रोड से अग्रसेन चौक, हनुमान रोड, वीवी इंटर कालेज फव्वारा चौक होती हुई जैन मोहल्ला पार्श्वनाथ अतिश्य दिगंबर जैन मंदिर के पास समाप्त हुई।
रथ यात्रा में सुंदर झांकियों और बैंडबाजे शामिल रहे। जगह-जगह पर शहर वासियों ने फूल बरसा स्वागत किया। शिखर चंद जैन, रितेश जैन, देवेंद्र जैन, सिद्धार्थ जैन मोहित जैन, जेके जैन, आलोक जैन, आशीष जैन, राहुल जैन, मयंक जैन, जैन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कमल जैन, महामंत्री राजीव जैन, कोषाध्यक्ष सचिन जैन का सहयोग रहा।
उधर, वार्षिक श्री तीर्थंकर पार्श्वनाथ भगवान की रथयात्रा महोत्सव के उपलक्ष्य में भारतीय जैन संगठना शामली द्वारा रेलवे रोड पर भंडारा का आयोजन किया गया। शुभारंभ आलोक जैन द्वारा भगवान महावीर स्वामी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। मोहित जैन का स्वागत सकल जैन समाज के अध्यक्ष आलोक जैन द्वारा किया। क्षेत्रीय मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा राहुल जैन का सकल जैन समाज के महामंत्री प्रवीन जैन, सचिन जैन जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा जनपद शामली का स्वागत ललित जैन व शरद जैन मनोज जैन द्वार किया गया।
शामली में निकली श्रीजी की रथयात्रा के दौरान सेल्फी लेते हुए।- फोटो : SHAMLI
शामली में निकली श्री जी की रथ यात्रा में झूमते जैन समाज के लोग- फोटो : SHAMLI
शामली में निकली श्री जी की रथ यात्रा के दौरान रेलवे रोड पर भंडारे में प्रसाद का वितरण करते जैन समा?- फोटो : SHAMLI
शामली में निकली श्रीजी की रथयात्रा।- फोटो : SHAMLI
शामली में निकली श्री जी की रथ यात्रा।- फोटो : SHAMLI