शामली। कैराना रोड स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में मंगलवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न कक्षाओं के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।
इस दौरान बच्चों ने बहुत सुंदर रंगोली बनाकर सभी का मनमोह लिया। प्रधानाचार्य फादर सिनोज ने बताया कि प्रतियोगिता में बहुत से बच्चों ने सुंदर रंगोली बनाई। प्रतियोगिता में विजयी रहने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।