फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुरखेड़्ी में बारिश से गिरी दीवार, बालिका की मौत, कोहराम मचा

Sat, 28 Jan 2017 12:12 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। क्षेत्र के एक गांव में मकान की दीवार गिरने से बालिका की मौत हो गई, जबकि दो बालिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। उधर, बिजली गिरने से गांव में लोगों के विद्युत उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन


वहीं गांवों में जलभराव होने से भी लोगों को परेशानी हो रही है। गांव रामपुरखेड़ी निवासी शिक्षा (6) पुत्री यशपाल शुक्रवार सुबह अपने पड़ोस में खेल रही थी। उसके साथ रिया और सोनिया भी थीं। इसी दौरान अचानक मकान की दीवार गिर गई। जिसकी चपेट में आने से तीनों बच्चियां घायल हो गईं। मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए।

मलबे को हटाकर घायल तीनों बच्चियों को निजी चिकित्सक के यहां पर उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सक से शिक्षा को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों बालिकाओं की हालत नाजुक होने के कारण दोनों को शामली के लिए रेफर कर दिया गया। इस हादसे से परिवार के लोगों में मातम पसरा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कस्बे में बिजली गिरने से मोहल्ला शेखजादगान निवासी इंतजार, इकबाल, सुलेमान, शमीम, नफीस, इराफान, वसीम, तहसीन, महसीन सहित कई लोगों के विद्युत उपकरण फुंक गए। बारिश के कारण हुए जलभराव से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, गांवों में बारिश के बाद निकली धूप में कई मकानों में दरार आ गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें