कांधला। कस्बे में 15 अक्तूबर से कैराना रोड स्थित रामलीला मैदान में श्रीराम लीला कमेटी मंडप पंचवटी रामलीला के मंचन और पंजाबी धर्मशाला में प्रोजेक्टर पर रामलीला का आयोजन किया जाएगा। रविवार को सीओ कैराना जितेंद्र कुमार ने श्रीराम लीला कमेटी मंडप पंचवटी और श्रीराम लीला पंजाबी धर्मशाला के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। सीओ ने बताया कि शासन की तरफ से 200 लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल और उसके आस-पास मेला आयोजन नहीं होगा। कार्यक्रम में दर्शक एक-एक मीटर की दूरी पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग जरूरी है। इस मौके पर श्याम कुमार सिंघल, राजेंद्र आचार्य, मोहनलाल चावला, नवीन मलिक, राजीव जैन, राकेश मित्तल, नीरज गुप्ता, प्रदीप सिंघल मौजूद रहे।