फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमेश गौड़ कश्यप को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

विज्ञापन
रमेश गौड़ कश्यप। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
रमेश गौड़ कश्यप को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
विज्ञापन

शामली। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। शामली के रमेश गौड़ कश्यप को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। रमेश गौड़ कश्यप कैराना क्षेत्र के मंगलपुर गांव के निवासी हैं तथा संघ से जुड़े रहे हैं। वह भाजपा में कई जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। भाजपा मछुआ प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य रहे। इसके साथ ही भाजपा में क्षेत्रीय मंत्री का दायित्व भी संभाला। भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री भी रहे हैं। इसके अलावा चुनावों में विधानसभा एवं लोकसभा प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। रमेश गौड़ कश्यप के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इससे पहले जिले के गांव हाथी करौंदा निवासी हरबीर मलिक पश्चिमी क्षेत्र के उपाध्यक्ष थे, लेकिन नई कार्यकारिणी में उन्हें जगह नहीं मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें