फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनक नगरी में पहुंचे राम लक्ष्मण, ताड़का का किया वध

विज्ञापन
कैराना में श्री रामलीला का मंचन करते कलाकार - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना। गोशाला भवन में श्री रामलीला महोत्सव के छठे दिन ताड़का वध और मिथिला नगरी में पहुंचे राम-लक्ष्मण की लीला का मंचन किया गया।
शुक्रवार को रामलीला मंचन में गुरु विश्वामित्र ने राम लक्ष्मण को बताया कि ताड़का नामक राक्षसी बहुत भयंकर तथा अत्याचारी प्रवृत्ति की है। इस पर राम लक्ष्मण और ताड़का का युद्ध होता है और भगवान राम ताड़का का वध कर देते हैं। उसके उपरांत अहिल्या का उद्धार श्री राम द्वारा किया गया। मिथिला नरेश राजा जनक अपनी पुत्री सीता जी के स्वयंवर का विचार बनाते हैं। सीता स्वयंवर में गुरु विश्वामित्र राम लक्ष्मण को भी लेकर आते हैं। गुरु विश्वामित्र राम लक्ष्मण को पूजा-अर्चना करने हेतु वाटिका से पुष्प लाने भेजते हैं। पुष्प वाटिका में राम लक्ष्मण माता रानी के दर्शन करते हुए पूजा आदि करते हैं। इसी दौरान वहां पर सीता जी अपनी सखियों के साथ पहुंच जाती हैं, जहां रामचंद्र जी और सीता जी एक दूसरे को देख कर मन ही मन बहुत प्रसन्न होते हैं। रामचंद्र जी का अभिनय सतीश प्रजापति, लक्ष्मण जी का अभिनय राकेश प्रजापति, सीता जी का विनय शिवम गोयल, बावली सखी का विनय, सागर मित्तल, सनी, शिवम व विश्वामित्र जी का अभिनय आशु गर्ग ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें