फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिवसीय यूपी रोडवेज की रक्षाबंधन प्रोत्साहन योजना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
छह दिवसीय यूपी रोडवेज की रक्षाबंधन प्रोत्साहन योजना शुरू
विज्ञापन

पहले दिन कम निकलीं सवारियां, आज भीड़ बढ़ने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। यूपी रोडवेज की चालकों, परिचालकों व कर्मचारियों की रक्षाबंधन प्रोत्साहन योजना बुधवार से शुरू हो गई। पहले दिन मेरठ को छोड़कर अन्य शहर जाने वाले यात्रियों की भीड़ कम रही। बृहस्पतिवार को रोडवेज बसों में अच्छी खासी भीड़ निकलने की संभावना है।
यूपी रोडवेज की रक्षाबंधन प्रोत्साहन योजना शुरू हो गई है। छह दिन की रक्षाबंधन की प्रोत्साहन योजना की तैयारियां पूरी करके रोडवेज बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। पहले दिन यूपी रोडवेज की बसों में उम्मीद से कम सवारियां निकलीं। शाम पांच बजे के बाद मेरठ के लिए अच्छी खासी भीड़ निकली। दिल्ली, सहारनपुर, करनाल, पानीपत, मुजफ्फरनगर मार्ग पर यात्रियों की संख्या सामान्य रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली रोडवेज बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि शामली डिपो की 23 अनुबंधित बसों से तीन लाख रुपये प्रतिदिन आय हो रही है। रक्षाबंधन की शुक्रवार को प्रशासनिक व शिक्षण संस्थाओं का अवकाश घोषित होने से बृहस्पतिवार को यूपी रोडवेज की बसों में भीड़ बढ़ने की संभावना है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को यूपी रोडवेज की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें