कैराना। भाई-बहन के अटूट प्यार का त्योहार रक्षाबंधन क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी। साथ ही भाइयों ने उनकी रक्षा का वचन दिया।
बुधवार को पूर्णिमा के बावजूद भद्रा काल लगने के कारण रक्षा बंधन नहीं मनाया गया। बुधवार रात 9 बजकर 3 मिनट पर भद्रा काल समाप्त होने के बाद बृहस्पतिवार सुबह 7 बजकर 7 मिनट तक पूर्णिमा थी। इस कारण बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे क्षेत्र में रक्षा बंधन की पूजा अर्चना की। इसके बाद बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार दिए। साथ ही उनकी रक्षा का वचन दिया। वहीं हिन्दू-मुस्लिम एकता व भाईचारे की मिसाल कायम रखते हुए मुस्लिम युवक रमीज चौहान ने हिन्दू बहन अंजलि चौहान से राखी बंधवाई और उसे गिफ्ट भेंट किए।