फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ-सफाई के निर्देश, कार्यालय में सुनीं शिकायतें

विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट का निरिक्षण करती डीएम - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
साफ-सफाई के निर्देश, कार्यालय में सुनीं शिकायतें
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने कलक्ट्रेट के विभिन्न विभागों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कार्यालय में तैनात लिपिकों से अभिलेखों के रख-रखाव के साथ साफ-सफाई के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम जसजीत कौर ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएलआरसी एवं रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए उनके कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीएम ने समस्त पटल कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने समस्त पटलों के कर्मचारियों से फाइलों के रख-रखाव एवं कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। साफ-सफाई की विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। कहा कि अधिक से अधिक डस्टबिन का प्रयोग करें, ताकि गंदगी न हों। उन्होंने रिकार्ड रूम, शस्त्र विभाग, चकबंदी, निर्माणाधीन निर्वाचन कार्यालय व एनआईसी कार्यालय का भी निरीक्षण किया। कलक्ट्रेट में बने कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान कहा कि, जो भी कंट्रोल रूम के माध्यम से शिकायत प्राप्त होती हैं, उन शिकायतों को रजिस्टर में अंकित दर्ज करने के निर्देश दिए, बाद में डीएम ने कार्यालय में जनता की शिकायतों को सुना। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। मौके पर एडीएम अरविंद कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी संदीप कुमार, तहसीलदार शामली राजकुमार, डीआईओ एनआईसी अश्वनी कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें