फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दूसरे दिन भी बूंदाबांदी, तापमान पांच डिग्री सेल्सियस गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले के मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मंगलवार को भी दिन निकलते ही बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। बूंदाबांदी के बाद अधिकतम तापमान में पांच और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई। तापमान गिरने से लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है।
विज्ञापन

अक्तूबर माह शुरू होते ही मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है। सोमवार को जिलेभर में आधे घंटे तक कभी बूंदाबांदी तो कभी हल्की बारिश हुई थी। बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आई और लोगों को ठंड महसूस हुई। मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे फिर करीब दो घंटे तक रुक-रुककर बूंदाबांदी हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले तीन दिन के तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान में पांच और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई।
मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम के मिश्रित रहने और बारिश होने के आसार हैं। दो दिन हुई बारिश के बाद लोग सर्दी महसूस करने लगे हैं। लोगों ने कंबल और अन्य गर्म कपड़े भी निकाल लिए हैं। साथ ही पंखे और कूलर बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन



अभी फसलों को कोई नुकसान नहीं
कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डाॅ. संदीप चौधरी का कहना है कि अभी जिले में हल्की बारिश हुई है। फसलों को फिलहाल कोई नुकसान नहीं है, लेकिन तेज बारिश व जलभराव के साथ तेज हवाओं से फसलों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


पिछले आठ दिनों का जिले का तापमान
तापमान अधिकतम न्यूनतम
30 सितंबर 31 24
1 अक्तूबर 32 24
2 अक्तूबर 32 24
3 अक्तूबर 32 23
4 अक्तूबर 33 23
5 अक्तूबर 32 22
6 अक्तूबर 26 20
7 अक्तूबर 27 19
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें