फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरबूज की फसल खराब आलू गलने हुए शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश व हवा ने फसलों को किया बर्बाद
विज्ञापन

थानाभवन। बुधवार व होली से पहले हुई बारिश ने किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया है।
दरअसल इन सर्दियों में लगातार चल रही बारिश अब तक किसानों का काफी नुकसान कर चुकी है। अब तरबूज की बात करें तो जलालाबाद के किसान सुमित सादियान ने बताया कि उन्होंने अपनी 20 बीघा खेत में तरबूज की फसल लगाई थी। जिसके बीज व अन्य खर्च 50 हजार रुपये का आया। लगातार बारिश आने के कारण बीज खराब हो गया और 40 फीसदी भी पौधे नहीं निकले। अब मुझे 20 हजार रुपये खर्च कर खाली जगहों पर दोबारा बीज डालना पड़ेगा।
विज्ञापन

कादरगढ़ निवासी भगत सिंह ने बताया कि उसने अपने चार बीघा खेत में गेहूं की फसल लगाई थी। अब तक मेरा 20 हजार का खर्च हो चुका है। उम्मीद थी कि साढ़े तीन से चार क्विंटल प्रति बीघा की पैदावार होगी। थानाभवन के किसान मांगेराम ने बताया कि उनके खेत में छह बीघा सरसों की फसल कटी पड़ी है। बारिश आने से खेत में पड़ी फसल खराब होनी शुरू हो गई है। छह बीघा फसल में जहां छह क्विंटल सरसों निकलनी चाहिए, वहां अब साढ़े तीन से चार क्विंटल ही सरसों घर पहुंच पाएगी। हसनपुर लुहारी निवासी अरविंद सैनी ने बताया कि उसने अपने खेत में छह बीघा आलू की फसल लगाई है। अब खेत में फसल कटाई के लिए लगभग तैयार है, लेकिन बारिश से पूरी फसल जलमग्न है। अब आलू गलने शुरू हो गए हैं। पिछले साल एक बीघा में 40 कट्टे आलू निकल गए थे। लेकिन इस साल 25 से 30 कट्टे भी एक बीघा फसल में से मुश्किल निकल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें