फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रेलवे फाटक देर तक रहा बंद, तीन घंटे भीषण जाम, वाहन चालक रहे परेशान

विज्ञापन
शामली में एमएसके रोड पर जाम में फंसे वाहन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। रेलवे फाटक देर तक बंद रहने से शहर के लोगों को बुधवार को को भीषण जाम का सामना करना पड़ा। घंटों तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे। अपने गंतव्य तक पहुंचने में उन्हें काफी देर हुई।
ऋषिकेश पैसेंजर ट्रेन बुधवार दोपहर करीब 12 बजे रेलवे स्टेशन पहुंची। इस दौरान फाटक बंद कर दिया। तभी दिल्ली की ओर दूसरी ट्रेन आ गई। इस ट्रेन के निकलने के बाद शंटिंग का कार्य शुरू कर दिया गया। जिसके चलते काफी देर तक रेलवे फाटक बंद रहे। इससे पहले ट्रेन गुजरने के कारण लगे जाम ने भीषण रूप धारण कर लिया। धीमानपुरा फाटक से लेकर एसटी तिराहा और बुढ़ाना बाईपास तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसके अलावा भिक्की मोड़, शिव चौक, मिल रोड, वर्मा मार्केट, वीवी इंटर कालेज रोड, फव्वारा चौक, दिल्ली रोड, माजरा रोड भी वाहनों का जाम रहा। करीब तीन घंटे जाम के बाद स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादियों की वजह से भी हुई परेशानी
बुधवार को सहालग के चलते भी सड़कों पर वाहनों की संख्या अधिक रही। लेकिन शादी समारोह में शामिल होने के लिए घरों से निकले लोग काफी देर तक जाम में फंसकर रह गए। वह अपनी मंजिल तक पहुंचने में भी लेट हो गए। ऐसे में कई लोग व्यवस्था को कोसते दिखाई दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें