ट्रेन से दिल्ली जाने वाले रेलवे कर्मचारियों का हुआ इजाफा
शामली। रेलवे कर्मचारियों की सुविधा के लिए दिल्ली तक चलाई गई स्पेशल ट्रेन में सोमवार को आखिर कर्मचारियों की संख्या बढ़ गई। कोराना काल में जहां पिछले साढ़े चार माह से ट्रेनों का संचालन बंद है, कोरोना लॉकडाउन में रेलवे कर्मचारियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने शामली से दिल्ली आने जाने के लिए प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया था। स्पेशल ट्रेन में दो - तीन कर्मचारी शामली से दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे। 11- 12 अगस्त को जन्माष्टमी, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर अवकाश के बाद सोमवार को शामली से दिल्ली के लिए कर्मचारियों की संख्या में इजाफा हो गया। स्पेशल ट्रेन में सोमवार को शामली से 17, बड़ौत से 22, बागपत से 12 कर्मचारी दिल्ली के लिए रवाना हुए है।