फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों पर छापेमारी

Sat, 06 May 2017 12:33 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
raid - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली/थानाभवन।    पेट्रोल पंपों पर मशीनों में चिप लगाकर घटतौली किए जाने के मामले सामने आने के बाद शामली में भी प्रशासन अभियान चला रहा है। शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन और पूर्ति विभाग की टीम ने पेट्रोलियम कंपनी के तकनीकी विशेषज्ञों को साथ लेकर पेट्रोल पंपों पर छापा मारा। मशीनें चेक कराई गईं, लेकिन कहीं भी चिप का प्रयोग नहीं मिला और न घटतौली पाई गई। 
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह द्वारा गठित टीम में एसडीएम शामली एमपी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय, मापतौल विभाग के निरीक्षक राघवेंद्र सिंह, संजीव शर्मा और पेट्रोलियम कंपनी के जिला कोआर्डिनेटर नवीन कुमार ने शामली में एसटी तिराहे के पास स्थित डीवी वर्मा पेट्रोल पंप पर पहुंचकर चेकिंग कराई। मशीनों को खुलवाकर जांच की गई, मगर वहां किसी तरह की चिप नहीं मिली। 

इसके अलावा कस्बा थानाभवन में रतन सर्विस सेंटर पेट्रोल पंप और सिंघल सर्विस स्टेशन पर चेकिंग कई। इस दौरान टीम ने प्रत्येक मशीनों पेट्रोल और डीजल के वितरण में घटतौली की जांच की। हर मशीन पर दो से तीन बार पेट्रोल और डीजल एक पात्र में निकलवाकर देखा गया। इसके बाद मशीनों को खोलकर गहनता से जांच कराई गई, जिसमें टीम को मशीनों में कोई चिप नहीं मिली। 
विज्ञापन


इस दौरान मौके पर मौजूद ग्राहकों से अधिकारियों ने पंप पर तेल खरीदते समय पंप कर्मचारियों के व्यवहार सहित अन्य विषयों के बारे में पूछताछ की। जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय ने बताया कि टीम द्वारा प्रत्येक बिंदु पर जांच की गई, परंतु दोनों ही पेट्रोल पंपों पर अनियमितता, घटतौली या चिप लगने संबंधित कुछ नहीं मिला। इस दौरान सीओ थानाभवन सुनील कुमार त्यागी और पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें