शामली। कस्बे के मोहल्ला शैखा मैदान में अवैध रूप से पशुओं के कटान की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही आरोपी फरार हो गये। पुलिस ने मौके से 65 किलो मांस बरामद कर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा दिया। पुलिस ने अवैध रूप से पशुओं का कटान कर रहे दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शुक्रवार को कस्बे के मोहल्ला शैखा मैदान में घेर में अवैध रूप से पशुओं का कटान किया जा रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 65 किलो मांस बरामद कर कटान करने के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने चिकित्सक को बुलाकर मांस का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। वही अवैध रूप से कटान कर रहे दो आरोपियों शहजाद ओर फाजिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया मामले की सूचना मिली थी आरोपी फरार हो गए थे। दो लोगों शहजाद और फाजिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है