फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चेकिंग में स्कूटी में से बरामद हुए 11.88 लाख रुपये जब्त

Sat, 13 Apr 2024 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हरियाणा के करनाल बॉर्डर स्थित बिड़ौली चेक पोस्ट पर स्टेटिक सर्विलांस टीम ने चेकिंंग के दौरान स्कूटी से 11 लाख 88 हजार रुपये बरामद किए है। स्कूटी चालक रकम संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा सका। टीम ने रकम को जब्त कर आयकर विभाग को सूचना भेज दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी अभिषेक के निर्देशन में एसएसटी जांच दल 03 अनिल कुमार पांडेय (मजिस्ट्रेट) के नेतृत्व में झिंझाना में हरियाणा के करनाल बॉर्डर की बिड़ौली चेक पोस्ट पर चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान स्कूटी की जांच की गई तो स्कूटी से 11 लाख 88 हजार रुपये मिले। टीम ने स्कूटी चालक जयदेव पुत्र बलवीर निवासी सलवान थाना असंध जिला करनाल (हरियाणा) बरामद रकम के बारे में दस्तावेज मांगे तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। टीम ने रकम को जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें