फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट दुकानों पर छापेमारी

Sun, 18 Jun 2017 12:41 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
raid - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कैराना के मोहल्ला छड़ियान में मीट विक्रेताओं की दुकानों पर छापामारी की। टीम ने मीट विक्रेताओं के लाइसेंस चेक किए। साथ ही हिदायत दी कि धार्मिक स्थल के आसपास मीट की दुकान नहीं खोली जाएगी। कई मीट की दुकानों को बंद करने की चेतावनी दी गई। 
विज्ञापन


शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग शामली के अभिहित अधिकारी पवन कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डाक्टर पीके त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीप्रकाश और सुनील कुमार कैराना कोतवाली से पुलिस साथ लेकर मोहल्ला छड़ियान पहुंचे। टीम ने मीट विक्रेताओं की दुकानों के पालिका परिषद द्वारा जारी किए गए लाइसेंस की जांच की।

साथ ही टीम ने उन्हें मीट की दुकानों के लिए खाद्य विभाग द्वारा जारी किए गये मानकों को पूरा करने के साथ ही एक दिन के अंदर खाद्य सुरक्षा विभाग शामली में लाइसेंस के लिए आवेदन करने की हिदायत दी।
विज्ञापन


टीम ने मोहल्ला गुली और मोहल्ला छड़ियान में स्थित दो मस्जिदों से फीते द्वारा मीट की दुकानों तक की दूरी की पैमाइश कराई। टीम ने दोनों धार्मिक स्थलों से 50-50 मीटर के दायरे में आने वाली करीब एक दर्जन मीट की दुकानों को तत्काल बंद करने का आदेश दिया। खाद्य सुरक्षा अभिहित अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि धार्मिक स्थल से 50 मीटर के दायरे में कोई मीट की दुकान नहीं खोली जा सकती। साथ ही अन्य मीट की दुकानों को वहां से हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें