फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के खिलाफ भड़का आक्रोश, हंगामा

Thu, 03 May 2018 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। चिकित्सक की लापरवाही एक महिला के जान पर बन आई है। नसबंदी कराने के बाद महिला को गैंगरीन हो जाने के कारण परिवार के सदस्य काफी परेशान हैं। साथ ही उपचार भी सही नहीं मिलने के कारण स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन


बुधवार को महिला के परिजनों और अन्य लोगों का डॉक्टर के रवैये को लेकर गुस्सा भड़क गया। महिला की सेहत बिगड़ने परलोगों ने शामली सीएचसी में जमकर हंगामा किया। आरोपी डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाकर लोगों को शांत किया। करीब तीन घंटे हंगामा चलने के बाद महिला को उपचार के लिए दिल्ली एम्स भेजा गया। महिला के परिजनों ने आरोपी डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।  
फुगाना थाना क्षेत्र के गांव डूंगर निवासी किरणपाल की पत्नी मुकेश ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली में नसबंदी कराई थी।

अस्पताल में संविदा डॉक्टर सौरभ अग्रवाल ने महिला मुकेश को इंजेक्शन लगाया था। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि इसके बाद ही महिला की सेहत बिगड़ गई और उसके हाथ और कलाई में सूजन आ गई। रंग काला पड़ गया। इसके बाद महिला ने अस्पताल पहुंचकर डाक्टर को दिखाया। इस पर डॉक्टर ने प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने के लिए भेजने की सलाह दे दी गई।
विज्ञापन


बाद में परिवार के लोग महिला को दिल्ली स्थित गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले गए, वहां चिकित्सकों ने बताया कि महिला के हाथ में गैंगरीन हो गई है, जिस कारण हाथ काटना पड़ेगा। बुधवार को सुबह करीब 11 बजे महिला मुकेश को साथ लेकर उसका पति किरणपाल, भाई अनुज तथा हिंदू जागरण मंच के संदीप वशिष्ठ, संजीव चौहान, प्रवीण कुमार, वीरांगना वाहिनी की पदाधिकारी सुनीता शर्मा, डोली, उर्मिला गोयल, किरण सहित अन्य लोग शामली सीएचसी में पहुंचे। इन लोगों ने हंगामा करते हुए आरोपी डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में, एसडीएम सुरजीत सिंह और सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।

 उन्होंने लोगों को समझाकर शांत किया और आरोपी डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। महिला के पति किरणपाल ने आरोपी चिकित्सक सौरभ अग्रवाल के खिलाफ तहरीर दी है। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे महिला को एंबुलेंस से दिल्ली एम्स भिजवाया गया, तब जाकर हंगामा शांत हुआ।  

परिजनों को इकट्ठा करके दी सहायता राशि  

हंगामा प्रदर्शन के दौरान एसडीएम और सीओ ने महिला के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए कहा। इसके बाद अधिकारियों ने इकट्ठा करके 11 हजार रुपये पीड़ित परिवार को दिए। साथ ही परिजनों को आश्वस्त किया कि महिला के उपचार में भविष्य में भी सहायता दिलाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें