फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रेडियोलाॅजिस्ट और ईएनटी ने किया जाॅइन

Tue, 16 Jun 2026 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला अस्पताल में रेडियोलोजिस्ट डॉ. भुजबीर और नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण त्यागी ने सोमवार को जाॅइन कर लिया। रेडियोलाॅजिस्ट की नियुक्ति होने से जल्द ही मरीजाें को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा का हापुड़ में सीएमओ पद पर स्थानांतरण होने के कारण रेडियोलाॅजिस्ट का पद 15 दिन से रिक्त चल रहा था। उनके स्थानांतरण के बाद से मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच बंद चल रही थी। शासन ने मुजफ्फरनगर के जिला महिला चिकित्सालय में संबद्ध चल रहे रेडियोलाॅजिस्ट डॉ. भुजबीर को जिला अस्पताल शामली में संबद्ध किया।
सोमवार को डॉ. भुजबीर ने ज्वाइन कर लिया। इसके अलावा ईएनटी डॉ. नेहा का गाजियाबाद के लोनी में स्थानांतरण हो जाने से यह पद भी रिक्त चल रहा था। उनके स्थान पर मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल से स्थानांतरित होकर आए ईएनटी डॉ. प्रवीण त्यागी ने शामली जिला अस्पताल पहुंचकर जाॅइन कर लिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नरेश सैनी ने बताया कि रेडियोलाॅजिस्ट चिकित्सक के नाम से सीएमओ कार्यालय में रजिस्ट्रेशन होने के बाद मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच शुरू होगी। इस बारे में सीएमओ डॉ. अनिल कुमार को अवगत करा दिया गया है। रजिस्ट्रेशन संबंधी दस्तावेज मंगलवार को सीएमओ कार्यालय भेज दिए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें