फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात माह पर सवाल, नहीं सुधरा ट्रैफिक का हाल

विज्ञापन
बिना हेलमेट लगाये बाईक पर गुजरता युवक - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। यातायात माह समाप्त हो गया। हर बार की तरह इस बार भी यह रस्म अदायगी भर रहा। अबकी बार यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए कोई कारगर पहल नहीं की गई। जिले में यातायात को सुगम और सुव्यवस्थित बनाने की कोई कार्ययोजना ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग ने नहीं बनाई। नतीजतन शहर में रोजाना जाम लग रहा है और यातायात नियमों की तो खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन

शहर में हर रोज जाम लगता है। लोग ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते हैं। बाइक पर चार-चार लोग बैठकर चलते हैं। ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली फर्राटा भर रहे हैं। पुलिसकर्मी से लेकर आम लोग बिना हेलमेट के बाइक चला रहे हैं। नियम और कानून को ताक पर रखकर डग्गामार वाहन दौड़ रहे हैं। न तो चेकिंग अभियान चल रहा है और न ही कोई गतिविधि ही दिखाई दे रही है। जिससे जनता को यातायात माह के आगाज का अहसास हो।
शहर की बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रयास होना चाहिए। कागजों में ट्रैफिक का प्लान हर साल बनता बिगड़ता है, लेकिन धरातल पर जाम से लोगों को निजात नहीं मिल पाता है। यातायात माह में यातायात पुलिस सिर्फ जुर्माने की ही वसूली में लगी रहती है।
विज्ञापन

ज्यादातर लोग नहीं लगाते हेलमेट
शहर में करीब आठ हजार लोग बाइक से हर रोज गुजरते हैं, लेकिन इसमें करीब पांच हजार लोग ऐसे हैं जो हेलमेट नहीं पहनते। दो हजार वाहनों पर तीन सवारी होती है। इनमें 15 वर्ष से 22 वर्ष के युवाओं की संख्या अधिक है। यही कारण है कि सबसे अधिक हादसे के शिकार युवा होते हैं। कई बाइक सवार स्कूल से बच्चों को लाने ले जाने में भी लापरवाही करते हैं। कई-कई बच्चों को बाइक पर बैठाकर चलते हैं।
ई-रिक्शा बने जी का जंजाल
जिले में जाम का सबसे बड़ा कारण ई-रिक्शा बनी हैं। इनकी संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। जिससे शहर की सड़कों पर भीषण जाम लग जाता है। यातायात के नियमों का उल्लंघन करते हुए ई-रिक्शा चालक बेतरतीब सड़कों पर चलते हैं। दूसरे वाहनों को निकलने की जगह भी नहीं देते हैं। ई-रिक्शा के कारण शहर की यातायात व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है।
कोट...
यातायात व्यवस्थित करने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। जल्द ही प्रभावी होगी। जल्द ही अभियान चलाकर कार्रवाई होगी।- भंवर सिंह, यातायात प्रभारी।

शामली ट्रिपल राईडिंग करते युवक- फोटो : SHAMLI

शामली झिंझाना रोड पर वाहनो से लगा जाम- फोटो : SHAMLI

शामली अजंत्ता चौक पर ई रिक्शाओ से लगा जाम- फोटो : SHAMLI

शामली कबाडी बाजार में ई रिक्शाओ से लगा जाम- फोटो : SHAMLI

शामली तीन बच्चों को बाइक पर बैठा कर गुजरता युवक- फोटो : SHAMLI

शामली ट्रिपल राइडिंग करते युवक- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें