फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में ओएमआर शीट पर होगी तिमाही परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में ओएमआर शीट पर होगी तिमाही परीक्षा
विज्ञापन

शामली। परिषदीय विद्यालयों में पब्लिक स्कूलों की तर्ज पर हर तीन महीने पर परीक्षा होगी। पिछले सालों में दो परीक्षा होती थी। पहली बार विद्यार्थी तिमाही परीक्षा ओएमआर शीट पर देंगे। इस महीने में परीक्षा होने की संभावना के चलते विद्यालयों में तैयारी शुरू हो गई है।
बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों में इस बार हर तीन महीने पर परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया था। पहली तिमाही परीक्षा जुलाई में, दूसरी अक्तूबर में, तीसरी जनवरी और चौथी परीक्षा मार्च में कराने का निर्णय लिया गया था, लेकिन जुलाई माह में परीक्षा नहीं होने के कारण अब तीन परीक्षाएं होगी। दूसरी तिमाही परीक्षा दिसंबर में और मार्च में वार्षिक परीक्षा होगी। जुलाई में पहली परीक्षा न होने की वजह ये बताई गई कि पिछले सत्र में कोविड के कारण विद्यालय बंद रहे थे।
विज्ञापन

इस बार विद्यालय समय पर खुले, लेकिन विद्यार्थियों को समझाने व पढ़ाने में शिक्षकों के सामने समस्या आई थी। स्कूल बंद रहने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति रुचि कम हो गई थी। इस महीने सितंबर में पहली तिमाही परीक्षा कराई जाएगी। यह परीक्षा ओएमआर शीट पर कराई जाएगी। इसके लिए विद्यालयों में परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है। कोर्स पूरा करने के साथ रिवीजन कराया जा रहा है। ओएमआर शीट के बारे में भी विद्यार्थियों केे जानकारी दी जा रही है। हालांकि अभी परीक्षा का कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है, लेकिन यह तय माना जा रहा है कि इस महीने पहली तिमाही परीक्षा होगी।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय नंबर 13 रेलपार की प्रधानाध्यापिका रेणुका शर्मा व प्राथमिक विद्यालय नंबर एक लांक की प्रधानाध्यापिका सुवासिनी ने बताया कि परीक्षा का कार्यक्रम अभी नहीं मिला है, लेकिन इस महीने सितंबर में पहली तिमाही परीक्षा होना बताया जा रहा है। इसे देखते हुए परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है। विद्यार्थियों को शिक्षण कार्य के साथ ही ओएमआर शीट के बारे में जानकारी दी जा रही है। बेसिक शिक्षा के जिला समन्वयक अमित कुमार ने बताया कि सितंबर माह में तिमाही परीक्षा होने की पूरी संभावना है। इसे लेकर विद्यालयों में तैयारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें