फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी जागरूक होकर अच्छे समाज के निर्माण में करें सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
‘जागरूक होकर करें अच्छे समाज निर्माण में सहयोग’
विज्ञापन

शामली। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय गढ़वाल उत्तराखंड के शिक्षा संकाय द्वारा साप्ताहिक सामुदायिक कार्यशाला ऑनलाइन आयोजित की जा रही है। कार्यशाला के तीसरे दिन किरण सेवा समिति शामली की अध्यक्ष डॉ. रितु जैन ने विद्यार्थियों से कहा स्वयं के प्रति जागरूक रहकर अच्छे समाज के निर्माण में सहयोग दें।
विज्ञापन

ऑनलाइन कार्यशाला के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को उद्घाटन विभाग अध्यक्ष भीमा मनराल व समन्वयक डॉ. रिजवाना सिद्दीकी ने किया। प्रथम सत्र में विद्यार्थियों को सामुदायिक गतिविधियां कराई गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में आपसी समन्वय व नेतृत्व की क्षमता का विकास करना रहा। द्वितीय सत्र में अतिथि व्याख्याता के रूप में किरण सेवा समिति शामली की अध्यक्ष डॉ. रितु जैन विद्यार्थियों के साथ आत्म जागरूकता के विषय में चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वयं के प्रति जागरूक रहने के सुझाव देते हुए कहा कि स्वयं के प्रति जागरूक नहीं होंगे तो अच्छे समाज का निर्माण नहीं कर सकते। जरुरत है अपने अंदर की शक्तियों को पहचानने की और फिर उन शक्तियों के माध्यम से अपने चरित्र निर्माण करने की। राष्ट्र निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक होना होगा। कार्यक्रम में शिक्षा संकाय के प्राध्यापक डॉ. संगीता पवार, डॉ. नीलम, अंकिता, डॉ. संदीप, डॉ. देवेंद्र चम्याल, सरोज जोशी, डॉ. ममता काण्डपाल, डॉ. पूजा प्रकाश, ललिता रावल, मनोज कुमार और बीएड व एमएड के विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें